Sunday 6 November 2011

क्या लिखू

मैं सोचती हूँ कुछ लिखूँ
पर क्या लिखूँ कैसे लिखूँ
वो कोनसे अल्फाज लूँ
जो आज की कविता लिखूँ 
हलचल सी कुछ मन में  हुई
और शब्द भी सजने लगे
गुमसुम सी इस कलम के
हाथ  भी  चलने  लगे
फिर भाव ने आकार कलम की
उँगलियाँ भी थांम ली
तब ह्रदय ने शब्द  चुन कर
पंग्तियाँ कुछ  बाँध  ली
अब प्रश्न मन ही मन उठा
क्या काव्य की सरिता लिखूँ
मैं सोचती हू कुछ लिखूँ .........
मैं सोचती हू अब लिखूँ
किस शब्द के संसार पर
रूप पर श्रंगार पर या
दुःख के अम्बार पर
टूटते नाते लिखूँ या
फूटते आँसू लिखूँ
मैं  सोचती हू कुछ लिखूँ .......
पल  रहा तूफान है
और चल रहीं हैं आंधियां
जल रही बारूद है
और दूर तक हैं सिसकियाँ
जाने कब चोराहा सुलगा
राख गलियां भी हुई
गोद फिर उजड़ी कई और
माँग भी सूनी हुई
मो़त का मंजर लिखूँ  या
आग का दरिया लिखूँ 
मैं सोचती हू कुछ लिखूँ  .........
सोच कर देखो जरा
क्यों मजहबों की जंग है
एक् सा सबका पसीना
एक लहू का रंग है
एक कतरा भी लहू का
तुम यहाँ गिरने न दो
एक मोती भी किसी की
आँख से झरने  न दो
छोड़ दो सब नफरतें
और तोड़ दो इस जंग को
प्यार से मिल बैठ कर
फिर प्यार की कविता लिखू

8 comments:

  1. मौत का मंजर लिखूँ या
    आग का दरिया लिखूँ .... मौत है सच्चाई और हर तरफ है आग का दरिया ... एक बार गहरे तैरना है और पन्नों पे सूख जाना है

    ReplyDelete
  2. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  3. आँख से झरने न दो
    छोड़ दो सब नफरतें
    और तोड़ दो इस जंग को
    प्यार से मिल बैठ कर
    फिर प्यार की कविता लिखू
    ... sach pyar insan ko insan banaye rakhta hai aur nafrat mein dusaron ke saath hi khud bhi pal pal marta hai..
    bahut sundar manobhav..
    bahut achha mahsus hua aapke blog par aakar..

    ReplyDelete
  4. ओह! आपने तो बहुत सुन्दर लिखा है,ममता जी.
    सच्चा सच्चा ,अच्छा अच्छा.

    सुन्दर प्रस्तुति के लिए आभार.

    मेरे ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है.

    ReplyDelete
  5. छोड़ दो सब नफरतें
    और तोड़ दो इस जंग को
    प्यार से मिल बैठ कर
    फिर प्यार की कविता लिखू........बहुत सुन्दर भावो को प्रकट करती खूबसूरत रचना |

    ReplyDelete
  6. मैं सोचती हूँ कुछ लिखूँ
    पर क्या लिखूँ कैसे लिखूँ
    वो कोनसे अल्फाज लूँ
    जो आज की कविता लिखूँ .... बहुत बहुत सुन्दर पंक्तिया.... बहुत कुछ समेटती है आपकी रचना.....

    ReplyDelete
  7. कितनी खूबसूरती से शब्दों का ताना बना बुना है आपने.

    संजय भास्कर
    आदत...मुस्कुराने की
    ब्लॉग पर आपका स्वागत है
    http://sanjaybhaskar.blogspot.com

    ReplyDelete